फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत से गदगद अखिलेश ने थपथपाई मंत्रियों की पीठ

Sat, 20 Sep 2014 01:21 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उपचुनाव के नतीजों को लेकर शुक्रवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, जो लोग प्रदेश की राजनीतिक दिशा बदलना चाहते थे, वस्त्र बदलकर घूम रहे थे, जनता ने उन्हें हराकर नेता जी (मुलायम सिंह यादव) पर दोबारा भरोसा जताया है।
विज्ञापन


उसने बता दिया कि समाजवादी पार्टी की विचारधारा सही है। उन्होंने उपचुनाव में मिली कामयाबी के लिए पार्टी के मंत्रियों व विधायकों की पीठ भी ठोकी।

मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास पर श्रम विभाग के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने ठाकुरद्वारा से उपचुनाव जीतकर आए नवाब जान, बलहा बहराइच से जीते वंशीधर बौद्ध व सिराथू कौशांबी से जीतकर आए वाचस्पति का परिचय भी कराया।
विज्ञापन

नेताजी ने किया असाधारण काम

बौद्ध की गरीबी और सिराथू सामान्य सीट से पासी समाज के वाचस्पति की जीत का खास तौर से उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्होंने विधानसभा तक पहुंचने के बारे में कभी सोचा भी नहीं होगा।

पर, नेताजी ने ऐसे लोगों को विधानसभा में पहुंचाने का काम किया है। यह साधारण बात नहीं है। यह सपा की जनहितैषी नीतियों की वजह से हुआ है।

स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने भी कहा कि मुख्यमंत्री ने भाईचारा बनाने के लिए सांप्रदायिक ताकतों से लड़कर चमत्कार किया है। यूपी का माहौल बदला है। जनता ने यूपी के विकास पर मुहर लगा दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें