फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ने पुलिस को दिया हाईटेक तोहफा

Sun, 12 Apr 2015 12:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम अखिलेश यादव ने आज गोमतीनगर स्थित मॉडर्न कंट्रोलरूम में सीसीटीवी प्रोजेक्ट दृष्टि का शुभारंभ करने के साथ ही पुलिस को तीन ड्रोन कैमरे और एक मोबाइल सर्विलांस वाहन की सौगात दी।
विज्ञापन


मोबाइल सर्विलांस वाहन अपनी तरह का अनूठा होगा। इसमें आगे-पीछे व ऊपर की तरफ तीन कैमरे लगे हैं।

ऊपर लगा कैमरा किसी भी दिशा में घुमाया जा सकता है। वाहन में पॉवर बैकअप के लिए जेनरेटर और यूपीएस की भी व्यवस्था है।

वाहन में दो बड़ी स्क्रीन हैं, जिसके जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकती है। मोबाइल सर्विलांस वाहन जीपीएस सिस्टम, बीटीएस और कई अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर से लैस है।
Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे होगी निगरानी

इस सिस्टम को चलता-फिरता मिनी कंट्रोलरूम बताया जा रहा है। ट्रायल के तौर पर फिलहाल एक वाहन काम कर रहा है।

दृष्टि प्रोजेक्ट के तहत राजधानी के 70 स्थानों पर व्यापारियों के सहयोग से 5000 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं।

सरकार की तरफ से हाई फ्रीक्वेंसी वाले 280 अत्याधुनिक कैमरे अतिरिक्त लगाए जाने हैं। 40 प्रमुख स्थानों पर आटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्नीशन कैमरा लगाए जाएंगे जो रात के अंधेरे में भी किसी भी वाहन की नंबर प्लेट आसानी से पढ़ सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें