फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर को अखिलेश ने दिया अरबों का तोहफा!

Sat, 13 Dec 2014 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएएस) ग्राउंड में बटन दबाकर 467.56 करोड़ रुपये की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


साथ ही 106.49 करोड रुपये से हुए 60 विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया। शिलान्यास में सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल 3568 सस्ते आवास भी शामिल हैं।

सीएसए ग्राउंड में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने जिन 15 विकास कार्यों का शिलान्यास किया उसमें शताब्दी नगर में 214.64 करोड़ रुपये से 3568 सस्ते आवास बनेंगे। इनमें ईडब्लूएस, एसआईजी और एमआईजी आवास शामिल हैं।

गंगा बैराज में 71.27 करोड़ रुपये से बॉटनिकल गार्डेन, मोतीझील में 6.65 करोड़ रुपये से बाल उद्यान का पुनर्निर्माण, न्यू ट्रांसपोर्ट नगर में 104.84 करोड़ रुपये के विकास कार्य, विश्वबैंक के सेक्टर-ए, बी, डी, ई, एच, एच-1 में 16.78 करोड़ रुपये से सीवेज कार्य, 32 करोड़ रुपये से शहर में इंट्रीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, गंगा तट पर 13.92 करोड़ रुपये से मार्जिनल बंधा, बिठूर एवं बरीपाल में 5.48 करोड़ रुपये से सीएचसी और रहीमपुर विषधन में 98 लाख रुपये से पीएचसी निर्माण के लिए शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

60 कार्यों का किया लोकार्पण

इनमें से 10 कार्य केडीए, एक कार्य सिंचाई विभाग, एक कार्य आवास विकास परिषद और दो कार्य राजकीय निर्माण निगम कराएगा।

सीएम ने 106.49 करोड़ रुपये से कराए गए 60 विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया। ये कार्य नगर निगम, पीडब्लूडी, केडीए, सिंचाई विभाग, सीएंडडीएस और उत्तर प्रदेश विधायन एवं निर्माण सहकारी संघ द्वारा कराए गए हैं।

इस मौके में श्रम एवं रोजगार मंत्री शाहिद मंजूर, कारागार मंत्री राजेंद्र चौधरी, रेशम एवं वस्त्र उद्योग मंत्री शिव कुमार बेरिया, प्रभारी मंत्री भगवत शरण गंगवार, महिला कल्याण मंत्री अरुणा कोरी, जगदेव सिंह यादव, विधान परिषद के पूर्व सभापति सुखराम सिंह यादव, आत्म प्रकाश शुक्ला, विधायक इरफान सोलंकी, सतीश निगम, मुनींद्र शुक्ला, अमिताभ बाजपेई, महेश शुक्ला, नीरज सिंह, सपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव आदि शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें