फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आतंकियों' के केस में फंसी अखिलेश सरकार

Wed, 13 Nov 2013 02:53 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकी वारदातों में शामिल आरोपियों के केस वापसी के मामले में अखिलेश सरकार बुरी तरह फंसती नजर आ रही है।
विज्ञापन


इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में चल रही मामले की सुनवाई के दौरान बुधवार को केंद्र सरकार ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि मुकदमे वापसी से पहले अखिलेश सरकार को केंद्र से मंजूरी लेनी चाहिए थी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि फैजाबाद, लखनऊ, बाराबंकी और वाराणसी में हुई आतंकी वारदातों के केस वापसी के सरकार के फैसले पर कोर्ट ने रोक लगाई हुई है।

यह भी पढ़ें: हड़ताल से अखिलेश सरकार को 520 करोड़ का नुकसान

इस मामले में चल रही सुनवाई में राज्य सरकार की बहस पूरी हो चुकी है और बुधवार को केंद्र सरकार को अपना पक्ष रखना था।

केंद्र सरकार के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल केसी कौशिक ने कोर्ट को बताया कि सेंट्रल एक्ट से जुड़े मामलों में केस वापसी से पहले केंद्र को सूचित किया जाना चाहिए और उसकी अनुमति लेनी चाहिए।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से दिए गए इस बयान के बाद राज्य सरकार की मुश्किलें काफी बढ़ सकती हैं।

लखनऊ की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें यहां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें