फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरीः फिर से मिलेंगे मुफ्त लैपटॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार यूपी बोर्ड की तरह सीबीएसई और आईसीएसई के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी मुफ्त लैपटॉप देने पर विचार कर रही है। उच्च स्तर पर इस संबंध में अभी मंथन चल रहा है कि क्यों न वर्ष 2012 की तरह सभी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप दिया जाए।
विज्ञापन


इस संबंध में जल्द ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष प्रस्ताव रखा जाएगा। उनकी सहमति के बाद कैबिनेट मंजूरी के लिए प्रस्ताव रखा जाएगा। प्रदेश की सपा सरकार ने सत्ता में आते ही यूपी बोर्ड, सीबीएसई व आईसीएसई के इंटर पास सभी छात्र-छात्राओं को मुफ्त लैपटॉप देने की योजना शुरू की।

योजना शुरू होने के बाद 14,35,351 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप बांटे गए। सरकार ने इसके बाद योजना बंद कर दी। योजना बंद होने के बाद भी 37,680 लैपटॉप बचे रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन

2014 में शुरू हुई थी ये योजना

सरकार ने फिर 2014 में यूपी बोर्ड से हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा पास करने वाले मेधावियों को जिलों में कार्यक्रम आयोजित कर मुफ्त लैपटॉप बांटने का निर्णय किया। इसी आधार पर प्रत्येक जिलों में हाईस्कूल के करीब 625 व इंटर के 424 मेधावियों को मुफ्त लैपटॉप बांटने की प्रक्रिया शुरू की गई। सरकार अब चाहती है कि यूपी बोर्ड के साथ पहले की तरह सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी लैपटॉप बांटा जाए।

सूत्रों का कहना है कि माध्यमिक शिक्षा विभाग से इस संबंध में प्रस्ताव मांगा गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने यूपी बोर्ड के मेधावियों को मुफ्त लैपटॉप देने के लिए वित्तीय वर्ष 2015-16 के बजट में 100 करोड़ का प्रावधान करने का अनुरोध वित्त विभाग से कर चुका है।योजना बंद होने के बाद भी 37,680 लैपटॉप बचे रहे। फिर 2014 में यूपी बोर्ड के मेधावियों को लैपटॉप बांटने का निर्णय हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें