फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ने दिखाया 12 लाख नौकरियों का 'ख्वाब'

Mon, 16 Dec 2013 02:15 PM IST
महेंद्र तिवारी/लख्ानऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में जॉब के पिछले वादे भले ही अखिलेश यादव सरकार पूरे न कर सकी हो, लेकिन ख्वाब दिखाने का सिलसिला लगातार जारी है।
विज्ञापन


अब अखिलेश यादव ने सूबे में 12 लाख नई नौकरियों का वादा किया है। हालांकि, ये नौकरियां प्रत्यक्ष रूप से नहीं मिलेंगी।

इसके लिए लंबा-चौड़ा रोडमैप तैयार किया गया है। हालांकि, यह रोडमैप पूरे होने तक सूबे में अखिलेश सरकार रहेगी भी या नहीं इसकी कोई गारंटी नहीं है।

लखनऊ स्थित अपने आवास पर एक भव्य कार्यक्रम में अखिलेश ने कई योजनाओं की घोषणा की और इस प्लान के बारे में बताया।

किए बड़े-बड़े 'हवाई' वादे
अखिलेश ने सबसे पहले तो पीडब्ल्यूडी, बिजली, अवस्थापना, औद्योगिक विकास और मेडिकल एजुकेशन विभाग की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने वादा किया कि 2016-17 तक सूबे के शहरी क्षेत्रों में रोजाना 24 घंटे बिजली और ग्रामीण क्षेत्रों में 16 घंटे बिजली मिलेगी।
विज्ञापन


अखिलेश ने यह भी बताया कि सूबे के ईस्टर्न डैडिकेटेड फ्राइट कॉरीडोर में नोएडा इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप व दादरी में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स हब के लिए 1008 करोड़ रुपये दिए हैं।
विज्ञापन


इन योजनाओं में 25 हजार करोड़ का निवेश भी होगा। अखिलेश के मुताबिक, इन योजनाओं से ही सूबे में करीब 12 लाख लोगों के लिए रोजगार संभावनाएं बनेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें