फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश दास ने बसपा छोड़ी!

Wed, 05 Nov 2014 12:46 PM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री व बसपा के राज्यसभा सदस्य डॉ. अखिलेश दास ने सोमवार को बसपा की प्राथमिक सदस्यता व अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन


राज्यसभा का उनका कार्यकाल इसी 25 नवंबर को खत्म हो रहा है। बताते चलें, बसपा के सबसे ज्यादा छह सदस्यों का राज्यसभा का कार्यकाल पूरा हो रहा है।

पार्टी वर्तमान में सिर्फ दो प्रत्याशियों को ही जिता सकती है। चर्चा है कि दास लगातार दूसरी बार बसपा से राज्यसभा का टिकट चाहते थे, लेकिन रिक्त हो रहे पदों पर नामांकन शुरू होने के बावजूद बसपा ने प्रत्याशियों के नाम को लेकर अपना रुख साफ नहीं किया है।
विज्ञापन

मायावती करेंगी उम्मीदवारों की घोषणा

राज्यसभा सदस्य राजाराम व बृजेश पाठक सहित जिन प्रमुख लोगों को फिर से टिकट देने की अटकलबाजी चल रही है, उनमें दास का नाम शामिल नहीं है।

शायद यही वजह रही कि दास का बसपा से मोहभंग हो गया और उन्होंने बसपा की प्राथमिक सदस्यता तथा सभी प्रमुख पदों से इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को भेज दिया।

सूत्रों ने बताया कि मायावती मंगलवार दोपहर बाद दिल्ली से लखनऊ आ रही हैं। संभावना है कि वे यहां पार्टी के दो प्रत्याशियों का ऐलान करेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें