फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिन्हें देश में बहुमत मिला वे क्या कर रहे हैं: अखिलेश

Wed, 22 Oct 2014 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
तीर्थराज बटेश्वर में आयोजित मेले के प्रमोशन को पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को केंद्र की मोदी सरकार पर राकेट दागे। उन्होंने कहा कि हम तो अपने घोषणा पत्र में किए वादों को पूरा कर रहे हैं, लेकिन जिन्हें देश ने बहुमत दिया वे क्या कर रहे हैं।
विज्ञापन


उनके एजेंडे में लव जेहाद और सफाई अभियान तो नहीं था। बिजली की समस्या के बहाने एक फिर बसपा उनके निशाने पर रही तो मीडिया को भी नहीं बख्शा।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि त्योहार का मौका है। मैं कोई राजनीति नहीं करना चाहता हूं, लेकिन इतना कहूंगा कि हमने एजेंडे के मुताबिक काम किया है। छात्रों को लैपटॉप दिया है तो वे उसका उपयोग भी कर रहे हैं।

शिक्षा, स्वास्थ्य की योजनाओं को आगे बढ़ाया है। एसएन सहित प्रदेश के अन्य मेडिकल कालेजों में सीटें बढ़ाई हैं। 102 और 108 एंबुलेंस सेवा बेहतरीन काम कर रही है। हम भी सड़क बना रहे हैं, अधिकारी बधाई के पात्र हैं कि बिना किसानों पर लाठीचार्ज किए आपसी सहमति से जमीन का अधिग्रहण हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया को सिर्फ कमियां ही दिखती हैं

मुख्यमंत्री ने कहा, प्रदेश में बिजली की किल्लत है, लेकिन क्यों है। हमें तो ढाई वर्ष हुए हैं, लेकिन हमने हालातों में सुधार किया है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि मीडिया और पत्रकार को सरकार की अच्छाई नहीं दिखती है।

जरा गलती हो जाए तो उसे बार-बार दिखाया जाता है। लखनऊ में प्रेसवार्ता के दौरान कुछ पल के लिए खराबी की वजह से बिजली क्या गई, उसे बार-बार दिखाया।

हरियाणा और महाराष्ट्र में भाजपा को मिली सफलता के प्रश्न पर सीएम के तेवर तीखे हो गए। उन्होंने कहा कि कहां महाराष्ट्र और हरियाणा की बात करते हैं, यूपी के चुनाव और उप चुनाव के नतीजे क्या कहते हैं जरा इसे भी देखिए।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह, सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी, पूर्व सांसद रामजीलाल सुमन, सांसद अक्षय यादव, राज्यमंत्री रामसकल गुर्जर, लघु उद्योग विकास निगम के चेयरमैन शिव कुमार राठौर आदि मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें