फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ने पूछा, गांव में रहने वाले लोगों को कैसे टीका लगाएगी सरकार

Wed, 12 May 2021 09:24 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि आंकड़ों की हेराफेरी करके डब्ल्यूएचओ से योगी मॉडल को वाहवाही का तमगा मिल रहा है। सरकार यह बताए कि यूपी के गरीब, ग्रामीण, मजदूर और गाँवों की आबादी कैसे टीकाकरण का लाभ ले पाएगी।
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि आंकड़ों की हेराफेरी करके डब्ल्यूएचओ से योगी मॉडल को वाहवाही का तमगा मिल रहा है। सरकार यह बताए कि यूपी के गरीब, ग्रामीण, मजदूर और गाँवों की आबादी कैसे टीकाकरण का लाभ ले पाएगी।

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि  मुख्यमंत्री को इधर उधर की बात करने की बजाए बताएं कि  गरीबों को कब तक वैक्सीन लग जाएगी? ऑक्सीजन, इंजेक्शन और दवाओं के जमाखोरों तथा कालाबाजारियों पर कब लगाम लगेगी? भाजपा सरकार ने आनलाइन रजिस्ट्रेशन पर ही टीकाकरण की सुविधा दी है। यूपी के गरीब, ग्रामीण, मजदूर और गांव की आबादी कैसे टीकाकरण का लाभ ले पाएंगे। 

सरकार यह भी बताए कि सबको सभी सेंटर पर मुफ्त टीका क्यों नहीं उपलब्ध है? सच तो यह है कि जैसे भाजपा सरकार कोरोना की दूसरी लहर के प्रति लापरवाह रही वैसे ही वह वैक्सीनेशन अभियान को हल्के में ले रही है। वह आनलाइन के बहाने प्रदेश की बड़ी आबादी को सुरक्षाचक्र से वंचित रखना चाहती है। वैक्सीनेशन का लाभ सबको मिले इसकी फूललप्रुफ व्यवस्था होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें