फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश का आरोप: एसआईआर के जरिये भाजपा छीनना चाहती है वोट का अधिकार, खत्म हो जाएगा आरक्षण

Wed, 03 Dec 2025 08:49 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह एसआईआर के जरिए वोट काटना चाह रही है। 
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने कहा कि एसआईआर भाजपा सरकार अपनी विफलता छुपाने के लिए करा रही है। हमारी अपील है कि सब अपना वोट बनवाएं, कटने से बचाएं, वरना भाजपा बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान के अधिकार को छीनने की तैयारी में है। वोट का अधिकार छिना तो आरक्षण भी खत्म होगा। जनता के तमाम दूसरे अधिकार जो संविधान से मिल रहे हैं, वे भी छिन जाएंगे।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि चुनाव आयोग का काम है कि सभी मतदाताओं का मतदान का अधिकार बना रहे और किसी का वोट कटे नहीं। लेकिन यहां तो उल्टा हो रहा है। भाजपा सरकार के दबाव में चुनाव आयोग वोट काटने का काम ज्यादा कर रहा है। 

बिहार में एसआईआर में लाखों लोग मतदान से वंचित हो गए। उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में चुनाव इस वर्ष होने नहीं जा रहे हैं, फिर इतनी जल्दबाजी क्यों दिखाई जा रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का काम जनता को रोटी-रोजगार देना नहीं, लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाकर परेशान करना है। कई लोगों को वर्षों से न्याय नहीं मिल रहा है। मो.आजम खां, गायत्री प्रजापति और रमाकांत यादव जेल में हैं। ऐसे बहुत सारे समाजवादी व पीडीए परिवार के लोग है, जिनके ऊपर अन्याय हो रहा है। झूठे मुकदमे लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें