फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीत हत्याकांड में इस्तेमाल की गई .30 एमएम की पिस्तौल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख अजीत सिंह की हत्या में शामिल शूटर मुस्तफा उर्फ बंटी ने वारदात में प्रयुक्त पिस्तौल बरामद करा दी। इसके अलावा पुलिस को दो मोबाइल भी मिले हैं। कस्टडी रिमांड के दौरान पुलिस बृहस्पतिवार को मुस्तफा को लेकर अलकनंदा अपार्टमेंट गई जहां बेसमेंट से .30 एमएम की पिस्तौल व दो मोबाइल बरामद किए। उसके दोनाें मोबाइल में कई नंबर ऐसे मिले हैं। जो अन्य शूटरों के मोबाइल में भी मिले थे। पुलिस मुस्तफा की कॉल डिटेल निकलवा रही है। इसके बाद शाम 7 बजे उसे जिला जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विभूतिखंड के कठौता चौराहे पर 6 जनवरी की रात को मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना के पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख अजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अजीत के सहयोग मोहर सिंह ने कुंटू सिंहए अखंड सिंह और गिरधारी सहित कई लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में मुख्य शूटर गिरधारी को 14 फरवरी को कस्टडी से भागने के दौरान मुठभेड़ में मार गिराया। वहीं शूटर अंकुर सिंह उर्फ शिवेंद्र, संदीप सिंह बाबा, मुस्तफ ा उर्फ बंटी, राजेश तोमर पुलिस की गिरफ्त में हैं। वहीं रवि यादव की तलाश की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक सीजेएम कोर्ट ने बुधवार को शूटर मुस्तफा उर्फ बंटी की 10 घंटे की कस्टडी रिमांड मंजूर की थी। बृहस्पतिवार सुबह 9 बजे पुलिस टीम मुस्तफा को जेल से लेकर विभूतिखंड थाने पहुंची। वहां अधिकारियों ने पूछताछ की। इस दौरान मुस्तफा ने बताया कि वारदात में प्रयुक्त असलहा अलकनंदा अपार्टमेंट में भागते समय छिपा दी है। पुलिस उसे दोपहर करीब 2.30 बजे लेकर अलकनंदा अपार्टमेंट में पहुंची। जहां मुस्तफा ने अपार्टमेंट के बेसमेंट में लेकर गया। पुलिस ने पार्किंग एरिया में एक एसी के डक से .30 एमएम की पिस्तौल व दो मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने पिस्तौल को जांच के लिए भेज दिया है। वहीं मोबाइल में वारदात के पहले एक महीने के बीच जिन लोगों से मुस्तफा ने बातचीत की थी। उनके बारे में पुलिस जानकारी हासिल कर रही है। उसके दोनाें मोबाइल में कई नंबर ऐसे मिले हैं। जो अन्य शूटरों के मोबाइल में भी मिले थे। पुलिस मुस्तफा की कॉल डिटेल निकलवा रही है। इसके बाद शाम 7 बजे उसे जिला जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें