फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर के डॉक्टर को जारी हुआ सफीना नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अजीत हत्याकांड में गैंगवार के दौरान घायल शूटर का इलाज करने वाले सुल्तानपुर के डॉक्टर को पुलिस ने सफीना नोटिस जारी किया है। पुलिस की दूसरी टीम फरार अंकुर और बंधन से संपर्क रखने वालों से पूछताछ कर रही है। इस गैंगवार के मुख्य आरोपियों कुंटू सिंह और अखंड सिंह को लखनऊ लाने केलिए वारंट बी लेकर रवाना हुई पुलिस टीम आजमगढ़ पहुंच गई है। सोमवार को वारंट रिसीव कराया जाएगा। इसके बाद दोनों को लखनऊ लाने की कवायद की जाएगी।
विज्ञापन

विभूतिखंड के कठौता चौराहे पर छह जनवरी को हुए गैंगवार में अजीत सिंह का साथी मोहर सिंह, राहगीर आकाश यादव के अलावा शूटर भी घायल हुआ था। घायल शूटर को इलाज केलिए सुल्तानपुर के डॉ. एके सिंह के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉ. एके सिंह पूर्वांचल के बाहुबली पूर्व सांसद के करीबी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उनके अस्पताल पर छापा डाला था लेकिन वह नहीं मिले। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस ने रविवार को उनके खिलाफ सफीना नोटिस जारी किया है। अगर वह नोटिस तामिला होने के बाद पुलिस के सामने उपस्थित नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।
सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ
वहीं शूटरों की मदद करने के आरोपी अंकुर व बंधन की तलाश में पुलिस ने दबिश तेज कर दी है। पुलिस ने उनके करीबी सात लोगों को हिरासत में लेकर अलग-अलग पूछताछ की। वहीं एक टीम आजमगढ़ में रिश्तेदारों व दोस्तों की कुंडली खंगालने में जुटी है। पुलिस को आशंका है कि दोनों आरोपी कोर्ट में समर्पण करने की तैयारी कर चुके हैं। पुलिस उनके करीबियों पर नजर रखे है। खासकर जो वकील के संपर्क में हैं। पुलिस ने दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है। मुख्य शूटर गिरधारी उर्फ डॉक्टर की दिल्ली में फिल्मी अंदाज में गिरफ्तारी हुई थी। वहीं मददगार प्रिंस और रेहान को पुलिस ने लखनऊ और उज्जैन से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आज तामील कराएगी वारंट बी
गैंगवार में साजिशकर्ताओं ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह और अखंड सिंह से पूछताछ के लिए विभूतिखंड पुलिस ने दो दिन पहले कोर्ट से वारंट-बी हासिल किया था। सोमवार को पुलिस की एक टीम आजमगढ़ जेल में इस वारंट-बी को तामील कराएगी। इसके बाद इन दोनों आरोपियों को लखनऊ लेकर आएगी। पुलिस के मुताबिक, गैंगवार के बारे में इन दोनों से काफी अहम जानकारी मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें