फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय जोशी बने राजस्व परिषद के अध्यक्ष

Sun, 01 Sep 2013 12:48 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड काडर के 1977 बैच के आईएएस अफसर अजय कुमार जोशी को राजस्व परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने शनिवार को राजस्व परिषद पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन

जोशी इस समय प्रदेश में प्रतिनियुक्ति पर हैं। शनिवार को जगन मैथ्यूज के सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें इस पद पर नियुक्त किया गया है। वह इस पद पर महज चार महीने ही अपनी सेवाएं दे पाएंगे।

दिसंबर में उनका रिटायरमेंट है। जोशी कुछ महीने पहले ही उत्तराखंड से प्रतिनियुक्ति पर आए हैं। वे प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान नैनीताल में महानिदेशक के पद पर भी रह चुके हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में अपनी प्रतिनियुक्ति के दौरान वे लोक निर्माण विभाग, बागवानी, नियोजन और शिक्षा विभाग में सचिव और प्रमुख सचिव के पद पर भी रह चुके हैं।

जोशी पहले यूपी काडर के अफसर थे। लेकिन उत्तराखंड अलग होने के बाद उन्हें वहां का काडर अलॉट किया था। इसके खिलाफ वे केंद्रीय प्रशासनिक प्राधिकरण भी गए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें