फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आएशा बोलीं, ससुर अबू के बयान पर आती है शर्म!

Sat, 12 Apr 2014 12:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म अभिनेत्री आएशा टाकिया ने अपने ससुर अबू आजमी के बारे में कहा है कि मुझे उनकी सोच पर शर्म आती है।
विज्ञापन


आएशा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने ससुर और महाराष्ट्र सपा के अध्यक्ष अबू आजमी के बयान की निंदा की है।

आएशा ने ट्वीट में लिखा है, 'अगर मेरे ससुर ने वही बयान दिया है जो कि मैंने सुना तो मुझे उनकी सोच पर शर्म आती है।'

दूसरे ट्वीट में आएशा ने लिखा, 'ये बयान महिलाओं के प्रति अनादर दिखाता है और मैं और मेरे पति फरहान इस बयान से शर्मिंदा हैं।'
Trending Videos

ये था अबू आजमी का बयान

अबू आजमी से जब सपा नेता मुलायम सिंह याद व के बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होने खुद ही एक विवादित बयान दे दिया। इस बयान के बाद वह खुद भी चर्चा के केंद्र में आ गए।

आजमी ने मुलायम सिंह के बयान पर कहा था कि किसी पुरुष से शारीरिक संबंध बनाने वाली सभी महिलाओ को भी फांसी पर लटका देना चाहिए।

आजमी ने कहा कि अगर कोई औरत (विवाहित हो या अविवाहित) किसी मर्द से सहमति या बिना सहमति के यौन संबंध बनाती है, तो उसे फांसी मिलनी चाहिए।

आजमी ने कहा कि हमारे देश का कानून अजीब है। यहां बलात्कारियों को तो मौत की सजा मिलती है लेकिन महिलाओँ को कोई सजा नहीं मिलती। आखिर औरत भी तो बराबर की दोषी है।

'मुलायम के बयान से महिलाएं खतरे में'

मुलायम और आजमी के विवादित बयानों पर राजनीति ‌भी शुरू हो गई है। कुछ लोग इसे मुलायम का असली चेहरा बता रहे हैं तो कुछ भद्दी राजनीति का एक मोहरा।

सोशल मीडिया पर भी इन बयानों की जमकर आलोचना हो रही है। अकेले आएशा ‌टाकिया के ट्वीट को करीब एक हजार लोगों ने रीट्वीट किया है। इसके अलावा, करीब 250 लोगों ने इसे फेवरिट भी किया है।

इसी दौरान, बसपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी मुलायम के बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह का बयान बलात्कार को बढ़ावा देने वाला और बलात्कारियों का संरक्षण करने वाला है।

बकौल मौर्य , मुलायम के इस बयान से देश भर की महिलाएं खतरे में आ गयी हैं। उनका यह बयान बेहद शर्मनाक है।

शिवपाल ने मुलायम का किया बचाव

एक तरफ जहां सियासी हलकों में मुलायम सिंह की निंदा हो रही है, वहीं उनके भाई और कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने मुलायम का बचाव किया है।

शिवपाल ने कहा कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया है, उनका कहना था कि किसी मासूम को सजा न मिले इसलिए उन्होंने ऐसी बात कही है।

जबकि मुलायम का बयान इससे इतर था। उन्होंने महिलाओं को रेप के लिए दोषी ठहराया था।
विज्ञापन

मुलायम ने ये दिया बयान

मुरादाबाद में एक रैली के दौरान मुलायम ने कहा था कि 'लड़कियां पहले दोस्ती करती हैं। लड़के-लड़की में मतभेद हो जाता है। मतभेद होने के बाद उसे रेप का नाम दे देती हैं। लड़कों से ग‌लतियां हो जाती हैं। क्या रेप केस में फांसी दी जाएगी?'

मुलायम ने कहा, 'हमारी सरकार आएगी तो कानून बदलेंगे। ऐसे कानूनों को बदलने की कोशिश की जाएगी। दुरुपयोग करने पर सजा दी जाएगी और झूठ बोलने वालों को भी सजा मिलेगी। लड़कों से गलतियां हो जाती हैं। रेप के लिए फांसी दी जाएगी। बंबई में भी रेप के लिए फांसी दी गई है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें