फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बेटी के इंजीनियर बाप ने बनाए नाबालिग नौकरानी से एक साल तक संबंध

Wed, 08 Jun 2016 11:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आरोपी राजर्ष - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आशियाना के सेक्टर एच निवासी एयरटेल कंपनी के इंजीनियर राजर्ष भट्टाचार्य को पुलिस ने घर पर झाड़ू-पोछा करने वाली 15 वर्षीय नौकरानी से रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। एसओ संतोष तिवारी ने बताया कि राजर्ष एयरटेल कंपनी के मोबाइल टॉवर लगाने का काम करता है। 
विज्ञापन


उसकी पत्नी व बेटी कोलकाता में रहते हैं। यहां इलाके के ही एक रिक्शा चालक की बेटी बीते एक साल से उसके घर पर काम करने आ रही थी। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी थे। एसओ ने बताया कि किशोरी के परिवारीजनों ने उसका रिश्ता तय कर दिया था और जून में शादी होनी थी। 

यह बात किशोरी ने राजर्ष को बताई थी। सोमवार दोपहर किशोरी अपने घर के आसपास टहल रही थी तभी बाइक से राजर्ष वहां आया और उसे साथ ले गया। किशोरी का कुछ पता नहीं लगा तो देर रात परिवारीजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए एफआईआर दर्ज कराई। 
विज्ञापन


इस बीच राजर्ष किशोरी को लेकर लोकबंधु अस्पताल स्थित आशा ज्योति केंद्र पहुंचा। उसने कहा कि किशोरी के परिवारीजन उसकी शादी करा रहे हैं। केंद्र के लोगों ने पूछताछ की तो कुछ और ही कहानी निकली। किशोरी ने बताया कि वह राजर्ष को पसंद करती है और उससे शादी करना चाहती है।
विज्ञापन

ब्रांडेड सामान करता था गिफ्ट

उसने बताया कि दोनों के बीच दस महीने से शारीरिक संबंध हैं। यह सुनते ही आशा ज्योति केंद्र के लोगों के होश उड़ गए। तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। आशियाना एसओ मौके पर पहुंचे और राजर्ष को हिरासत में ले लिया।

उसके खिलाफ किशोरी का शारीरिक शोषण व रेप करने और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई। एसओ ने बताया कि मंगलवार दोपहर राजर्ष को जेल भेज दिया गया। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

एसओ संतोष तिवारी ने बताया कि राजर्ष ने किशोरी को मंहगा मोबाइल फोन दे रखा था। ब्रांडेड कपड़े, चप्पलें और ज्वैलरी भी तोहफे में दी थी। किशोरी के साथ ही वह उसके परिवारीजनों के खर्चे भी पूरे करता था। किशोरी दिनभर उसके घर पर रहती। रात में अपने घर आ जाती थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें