फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एयरपोर्ट पर 40 लाख के आईफोन, मैकबुक जब्त, 14.32 लाख जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। राज्य कर विभाग की टीम ने लखनऊ एयरपोर्ट बगैर प्रपत्रों के 40 लाख रुपये के आईफोन व मैकबुक शुक्रवार को जब्त किए। इन्हें अहमदाबाद एयरपोर्ट से बिना बिल व ई-वे बिल के लाया जा रहा था। 14.32 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

चाैधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को राज्य कर विभाग की टीम पहुंची थी। विभाग के एडिश्नल कमिश्नर मनोज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि पूरे देश में एप्पल आईफोन के नए मॉडल आईफोन-18, पुराने मॉडल आईफोन-17 तथा मैकबुक प्रदेश में बिना प्रपत्रों के खरीदकर रेलवे, एयरपोर्ट तथा बसों से टैक्स चोरी कर लाकर बिक्री की जा रही है। अहमदाबाद से 40 लाख रुपये के फोन व मैकबुक लाए जा रहे थे। जिन्हें पकड़ा गया। अहमदाबाद के व्यापारी की ओर से माल का स्वामित्व स्वीकार करने पर देय कर की दोगुनी राशि 14.32 लाख जुर्माना जमा कराया गया। आगे बताया कि सहायक आयुक्त आशीष कुमार एवं राज्य कर अधिकारी संतोष कुमार ने जुर्माना जमा कराया। इससे पूर्व बसों से बिना बिल के लाए गए माल मोबाइल तथा पार्ट्स पर लगभग 5.66 लाख अर्थदण्ड जमा कराया जा चुका है। ऐसे ही बिना बिल के मुम्बई से लाए गए माल सचल दल प्रथम एवं द्वितीय इकाई लखनऊ में पकड़ा गया है, जिस पर अर्थदण्ड की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें