यूपी सरकार ने हाल ही में प्रदर्शित अक्षय कुमार की फिल्म ′एयरलिफ्ट′ को सूबे में टैक्स फ्री कर दिया है। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की हरी झंडी के बाद बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए।
यह फिल्म 1990 के दशक में इराक-कुवैत युद्ध के दौरान कुवैत में फंसे भारतीयों को देश वापस लाने की कहानी पर आधारित है।
इससे पहले भी यूपी में बॉलीवुड की दूसरी फिल्मों को टैक्स फ्री किया जा रहा है। यूपी में पिछले दिनों बाजीराव मस्तानी, बजरंगी भाईजान, हमारी अधूरी कहानी, मांझी, पीके, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स जैसी कई फिल्मों को टैक्स फ्री किया गया था।