लखनऊ। एयर एशिया की बैंकॉक जाने वाली फ्लाइट संख्या एफडी-147 सोमवार रात अचानक तकनीकी खराबी के कारण उड़ान नहीं भर सकी। विमान रात करीब 11 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाला था, लेकिन रनवे पर ही तकनीकी समस्या आ गई। पायलट की सतर्कता से विमान को तुरंत वापस लौटा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।
विमान में 135 यात्री सवार थे। कुछ यात्रियों ने टिकट का रिफंड ले लिया, जबकि कई यात्रियों को रामाडा होटल में ठहराया गया है। एयरलाइन इंजीनियर तकनीकी खराबी को दूर करने में जुटे हैं। एयरपोर्ट प्रवक्ता रुपेश कुमार ने बताया कि मामले में विस्तृत जानकारी एयरलाइन प्रशासन से ही मिल सकेगी।