त्योहार पर हवाई किराए को भी पंख लग गए हैं। सबसे ज्यादा मारामारी दिल्ली से लखनऊ आने को लेकर है।
शुक्रवार को दिल्ली से लखनऊ का टिकट 19 हजार 300 रुपये में बिका। न्यूनतम किराया 16 हजार 900 रुपये रहा।
यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए एअर लाइंस कंपनियों ने भी मुनाफा वसूली शुरू कर दी है।
इकोनॉमी क्लास की सीटों की बुकिंग न कर उन्हें फुल फेयर में बेचा गया।
विमान कंपनियों ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के आदेश को कोरा कागज साबित करते हुए शुक्रवार शाम तक लखनऊ आने वाले विमान का किराया चार से पांच गुना बढ़ा दिया।
आज के लिए एयर लाइंस के किराए
कंपनी कहां से कहां किरायागो एयर दिल्ली से लखनऊ 19200जेट कनेक्टदिल्ली से लखनऊ 19300इंडिगोदिल्ली से लखनऊ 19300स्पाइस जेटदिल्ली से लखनऊ 12200एयर इंडियादिल्ली से लखनऊ 12600जेट कनेक्टबंगलूरू से लखनऊ 14600गो एयरबंगलूरू से लखनऊ 19000एयर इंडियाबंगलूरू से लखनऊ 20000इंडिगोबंगलूरू से लखनऊ 20500स्पाइसजेटमुंबई से लखनऊ 18000गो एयरमुंबई से लखनऊ 17300जेट एयरमुंबई से लखनऊ 21000एयर इंडियामुंबई से लखनऊ 26400