फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ की हवा अब भी जहरीली, प्रशासन की कोशिशें रहीं नाकाम

Mon, 12 Nov 2018 01:29 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ में हवा में घुले जहर की रोकथाम के लिए भले ही 17 विभागों को लगाया गया हो, पर ये विभाग कहीं सक्रिय नजर नहीं आए। ये विभाग जागते उससे पहले घनी आबादी वाले इलाके लालबाग में रविवार तड़के वायु गुणवत्ता सूचकांक 500 तक पहुंच गया।
विज्ञापन


अलीगंज में भी हालात खराब रहे। हालांकि पूरे शहर के औसत की बात करें तो हवा थोड़ा सुधरी है। रविवार को शहर का औसत एक्यूआई 360 दर्ज हुआ जबकि शनिवार को यह 384 था। लालबाग में शनिवार को एक्यूआई 402 दर्ज हुआ था।

हालांकि रविवार को यहां जो औसत एक्यूआई 395 दर्ज हुआ। पर, चिंता की बात है कि यहां रात 12 बजे से लेकर करीब दो बजे तक एक्यूआई 500 के ऊपर बना रहा। इससे हवा बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गई। इसका असर सुबह भी रहा। सुबह एक्यूआई 420 रिकॉर्ड हुआ। दोपहर में धूप निकलने और हवा चलने के बाद इसमें गिरावट हुई जोकि शाम के बाद फिर से बढ़ा।
विज्ञापन


अलीगंज में भी अलीगंज में सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकने वाले अति सूक्ष्म कण पीएम2.5 बढ़ने की वजह से एक्यूआई 429 रिकॉर्ड हुआ है। यहां सुबह 10 बजे तक एक्यूआई के 300 के ऊपर रहने की वजह से हवा बहुत खराब मिली।
विज्ञापन

यहां देखें, सुधरती-बिगड़ती हवा की सेहत का हाल

- फोटो : amar ujala


खतरे की घंटी बज चुकी है, अब तो जागिए.. क्योंकि सांस हमें ही लेनी है
हवा में घुला जहर बरकरार है। औसत में देखा जाए तो हवा में थोड़ा सुधार हुआ। पर, खुश मत होइए..। कई इलाकों में तो ‘जहर’ का स्तर बेतहाशा बढ़ा भी है। खतरे की घंटी बज चुकी है। जाग जाइए...। सिर्फ जागिए ही नहीं, आवाज भी उठाइए। टोकिए...। शिकायतें करिए...। ...और लोगों को जागरूक करिए। क्योंकि सांस हम सबको लेनी है।

अगर आपके आसपास कुछ ऐसा हो रहा जिससे हवा जहरीली हो रही है तो उसकी शिकायत 'अमर उजाला' से कर सकते हैं। आप अपनी शिकायत व्हाट्सएप नंबर 9450093576 या ईमेल aulko.city.reporter@gmail.com पर फोटो या वीडियो के साथ शिकायत भेज सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें