बढ़ते स्मॉग के कारण लखनऊ में गोमतीनगर की हवा सबसे ज्यादा जहरीली हो गई है। बृहस्पतिवार को यहां का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक सबसे अधिक 372 रिकॉर्ड किया गया। वहीं, तालकटोरा में एक्यूआई यहां से थोड़ा कम 368 रहा।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की रिपोर्ट के मुताबिक बृहस्पतिवार को प्रदूषण पिछले पांच दिनों में सबसे अधिक रहा।
जिला प्रशासन और यूपीपीसीबी के प्रयास भी हवा में घुला ‘जहर’ कम नहीं कर पा रहे हैं। इससे बहुत खराब बनी हुई हवा अब खतरनाक की श्रेणी के आसपास पहुंच गई है। 400 से अधिक एक्यूआई होने पर इसे खतरनाक की श्रेणी में शामिल कर लिया जाएगा। वहीं, लखनऊ का एक्यूआई बढ़कर 352 पर पहुंच गया है। 24 घंटे पहले यह 326 रिकॉर्ड किया गया था।