फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकिंगः लखनऊ में खराब हुआ एयर इंडिया का विमान

Sun, 31 May 2015 04:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण उसे रोक दिया गया है।
विज्ञापन


लखनऊ से मुंबई जाने एयर इंडिया की फ्लाइट में अचानक खराबी आ गई। इस वजह से उसे रोक दिया गया। इस फ्लाइट से करीब 180 लोगों को यात्रा करनी थी।

लखनऊ से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट जिसकी संख्या AI 626 है उसे लखनऊ में रोक दिया गया। इस फ्लाइट में तकनीकी खराबी बताई गई।

यह बात जब मुसाफिरों को पता चली तो उन्होंने खूब हंगामा किया। एयरपोर्ट प्रशासन फ्लाइट को जल्द से जल्द ठीक करके रवाना करने की कोशिश कर रहा है।

फिलहाल यात्रियों को लाउंज में बैठाया गया है। फ्लाइट में क्या समस्या थी यह अभी तक साफ नहीं हो सका है।

अमौसी एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारियों के अनुसार विमान में आई तकनीकी खराबी को दूर करने के बाद इसे शाम 5 बजकर 30 मिनट पर मुंबई के लिए रवाना कर दिया जाएगा।

इसके कुछ दिन पहले लखनऊ एयरपोर्ट फ्लाइट में आई एक गड़बड़ी की वजह से ही चर्चाओं में आया था। 19 मई को दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-879 के कॉकपिट का शीशा टूटने से लखनऊ एयरपोर्ट पर उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहाज में लगभग 159 मुसाफिर सवार थे। पायलट के बगल का शीशा क्रैक होने से हादसे की स्थिति पैदा हुई थी। जहाज को पहले रिपेरिंग के लिए यहां रोका गया। बाद में दिल्ली से एक जहाज बुलाकर यात्रियों को उसमें भेज दिया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें