फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एयर इंडिया की फ्लाइट निरस्त होने से परेशान हुए यात्री

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान निरस्त होने से 100 से अधिक यात्रियों को परेशान होना पड़ा। इसको लेकर सोशल मीडिया पर यात्री ने नाराजगी जताई है। मामला मंगलवार का है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आजमगढ़ निवासी जमाल ने लिखा कि वह लंबा सफर तय कर मंगलवार को लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। यहां मां और मौसी को छोड़कर लौट गए। करीब डेढ़ घंटे बाद मां ने फोन करके बताया कि फ्लाइट नहीं जाएगी। वह निरस्त कर दी गई है। जमाल ने कहा कि उन्हें एयर इंडिया एक्सप्रेस की कनेक्टिंग फ्लाइट आईएक्स 1507 से दिल्ली होते हुए मुंबई जाना था। नाराजगी जताने के बाद एयरलाइंस ने शाम को उन्हें दूसरी फ्लाइट से भेजा। दूसरी ओर, इंडिगो की दिल्ली से लखनऊ आने वाली फ्लाइट 6 ई 6614 करीब दो घंटे लेट हुई। इसको लेकर यात्रियों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई। प्रभात मिहिर नामक यात्री ने लिखा कि उन्हें शादी समारोह में शामिल होना था। फ्लाइट लेट होने से समय पर नहीं पहुंच पाएंगे। यह फ्लाइट दिल्ली से शाम 5:30 बजे उड़ान भरकर 6:35 पर लखनऊ आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें