फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दबंग भाइयों ने सुपरवाइजर को पीटा, पिस्तौल तानी

Thu, 21 Aug 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आरोपी शहाबुद्दीन और शावेज।
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट इलाके में मंगलवार दोपहर कार वर्कशाप में दो दबंग भाइयों ने कर्मचारियों पर गाड़ी जल्दी सर्विस करने का दबाव बनाया। सुपरवाइजर के विरोध पर उसे जमकर पीटा। सिर फोड़ने के बाद पिस्तौल उसके ऊपर तान दी। पुलिस ने आरोपी भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो भी बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र के मुताबिक सीतापुर के महमूदाबाद के शहजानी निवासी प्रमोद विश्वकर्मा अयोध्या रोड स्थित वर्कशाप में सुपरवाइजर हैं। प्रमोद के अनुसार मंगलवार को सुल्तानपुर खैराबाद के रहने वाले शहाबुद्दीन और उनके भाई शावेज रहीम एसयूवी की सर्विस कराने के लिए वर्कशाप पहुंचे। शहाबुद्दीन ने कर्मचारी से जल्द सर्विस करने को कहा। पहले से कई गाड़ियां सर्विस पर लगी थीं। कर्मचारियों ने समय लगने की बात कही। बस इस बात पर शहाबुद्दीन भड़क उठा और गाली-गलौज करने लगे। प्रमोद के मुताबिक शोर सुनकर वह केबिन से निकलकर पहुंचे उन्होंने शहाबुद्दीन को समझाने का प्रयास किया तो उनसे धक्का मुक्की करने लगे। इस बीच शावेज ने मारपीट शुरू कर दी।

कार से निकाल लाया पिस्ताैल
मारपीट के दौरान ही शहाबुद्दीन कार में रखी पिस्तौल निकाली और प्रमोद के सिर पर बट से वार कर दिए। इसके बाद पिस्तौल लोड की और जान से मारने की नीयत से ऊपर तान दी। कर्मचारियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस बीच दोनों भाई गाड़ी पर बैठे और बाहर निकल गए। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ चिनहट थाने में केस दर्ज कर आरोपी शहाबुद्दीन व शावेज को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई पिस्तौल भी बरामद की है।
विज्ञापन


एक राजनीतिक पार्टी से जुड़ा है शहाबुद्दीन
इंस्पेक्टर चिनहट ने बताया कि आरोपी शहाबुद्दीन व उसका भाई शावेज प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। सूत्र बताते हैं कि शहाबुद्दीन एक राजनीतिक पार्टी से भी जुड़ा है। उसके कनेक्शन पूर्वांचल के दो माफिया से भी रहे हैं। अब पुलिस दोनों भाइयों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
विज्ञापन

आरोपी शहाबुद्दीन और शावेज।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें