फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड ने बढ़ा दी 'हवाई' किराए की गर्मी

Mon, 13 Jan 2014 10:16 AM IST
निशांत यादव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड में शताब्दी एक्सप्रेस जैसी कुछ वीआईपी ट्रेनों में हो रही देरी से विमान कंपनियों की बल्ले-बल्ले हो गई है।
विज्ञापन


यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विमान कंपनियों ने अपने बेसिक किराए में वृद्धि कर दिल्ली और मुंबई का टिकट दोगुना कर दिया है। कोलकाता जाने वाले विमानों का किराया भी 50 प्रतिशत तक बढ़ गया है।

महानिदेशालय नागरिक उड्डयन (डीजीसीए) के कड़े निर्देशों के बाद विमान कंपनियों ने अपना न्यूनतम किराया तो तय कर दिया लेकिन अधिकतम किराए की सीमा अब तक निश्चित नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन


इसका फायदा उठाकर विमान कंपनियां अपने बेसिक फेयर में वृद्धि कर टिकट महंगे दामों में बेच रही हैं।

सामान्य तौर पर लखनऊ से दिल्ली का न्यूनतम बेसिक किराया 1000 रुपये जबकि फ्यूल चार्ज व सर्विस टैैक्स सहित अन्य अधिभार जोड़कर इसका किराया 2000 से 2200 रुपये के करीब पहुंचता है।

इन दिनों विमान कंपनियों ने बेसिक किराया बढ़ाकर 2200 से 2300 रुपये कर दिया है। इससे फ्यूल चार्ज व अन्य अधिभार जोड़कर विमान किराया 5000 रुपये से अधिक पहुंच गया है।
विज्ञापन


जनवरी माह में लखनऊ से दिल्ली जाने वाले लो फेयर विमानों का किराया 5300 रुपये से अधिक चल रहा है। इसी तरह मुंबई का विमान किराया 19, 400 और कोलकाता का किराया 17, 616 रुपये पहुंच गया है।

विमान कंपनियों ने केवल नाश्ते की सुविधा देकर किराए में 2000 से 3000 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। इसी फुल सर्विस के नाम पर महंगे टिकट बेचे जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें