फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला यौन हिंसा के खिलाफ ऐपवा का प्रदर्शन

Thu, 14 Aug 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन सौंपती ऐपवा की महिलाएं।
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। प्रदेश में बढ़ती महिला यौन हिंसा और राज्य महिला आयोग की चुप्पी के खिलाफ बुधवार को अखिल भारतीय प्रगतिशील एसोसिएशन (ऐपवा) ने बीकेटी तहसील में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को प्रेषित आठ सूत्री ज्ञापन एसडीएम बीकेटी सहिल कुमार को सौंपा है।
विज्ञापन

ऐपवा जिला सहसंयोजक कमला गौतम की अगुवाई में तहसील मोड़ से मार्च निकाल कर महिलाएं तहसील परिसर पहुंची। यहां कमला गौतम ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा, हत्या, बलात्कार की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। ऐपवा की राज्य कार्यकारिणी सरोजिनी बिष्ट ने कहा कि प्रदेश में महिला यौन हिंसा की बढ़ती घटनाओं की गवाही खुद सरकारी आंकड़े दे रहे हैं। ऐपवा नेता राम देवी ने अपने ऊपर हुए हमले और पुलिसिया रवैया पर गुस्सा जताते हुए कहा कि उसके गांव के कुछ दबंग उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। पिछले ढाई साल से वह पुलिस से गुहार लगा रही हैं, लेकिन उनकी सुनी नहीं जा रही है। प्रदर्शन में लक्ष्मी, सरिता, मंसूरा, सुशीला, सपना, सरोजनी रावत, सावित्री, प्रेमा, संगीता, नेहा, रानी, लज्जावती रेखा आदि महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें