ऑल इंडिया प्री मेडिकल, प्री डेंटल (एआईपीएमटी) के अभ्यर्थी एक अप्रैल से
प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
सीबीएसई के अनुसार प्रवेश पत्र केवल
ऑनलाइन ही उपलब्ध होगा। यदि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में परेशानी हो रही
है, तो अभ्यर्थी बोर्ड से संपर्क कर सकते हैं।
निर्धारित तिथि के बाद एडमिट
कार्ड उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। यह परीक्षा एमबीबीएस और बीडीएस की ऑल इंडिया
कोटे की सीटों के लिए होती है।
परीक्षा चार मई को होगी। www.aipmt.nic.in
से अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।