लोकसभा चुनाव के लिए 2 से 12 अप्रैल तक होने वाले नामांकन के दौरान
यातायात की व्यवस्था बदली रहेगी।
एएसपी यातायात ने बताया कि दस दिन तक चलने
वाली नामांकन प्रक्रिया के दौरान कलेक्ट्रेट के आसपास के मार्गों पर
डायवर्जन किया गया है।
इसके साथ ही नामांकन के लिए आने वाले प्रत्याशियों
के वाहनों से सड़क पर जाम न लगे इसके लिए वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था
की गई है।
•अमीनाबाद
से आईटी व निशातगंज जाने वाले वाहन कैसरबाग बस स्टैंड चौराहे से दाहिने
मुड़कर कैसरबाग कोतवाली से परिवर्तन चौराहा होकर जा सकेंगे। •कैसरबाग बस स्टैंड से रोडवेज बसें सेंटीनियल स्कूल के सामने से शहीद स्मारक से बाएं मुड़कर डालीगंज पुल से जा सकेंगे। •निशातगंज व आईटी से आने वाली रोडवेज बसें डालीगंज पुल से शहीद स्मारक से बलरामपुर अस्पताल होते हुए बस स्टैंड जा सकेंगी। •कैसरबाग से चकबस्त की ओर से आने वाले वाहन बांए व दाहिने मुड़कर गंतव्य को जा सकेंगे। •टेलीफोन एक्सचेंज से चकबस्त तक यातायात प्रतिबंधित।