फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIMPLB: उत्तरकाशी के मुसलमानों को पलायन के लिए मजबूर करने पर पर्सनल लॉ बोर्ड चिंतित, सरकार से की मांग

Sat, 17 Jun 2023 01:50 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने उत्तराखंड सरकार से उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रदेश से मुसलमानों को पलायन के लिए मजबूर करने को लेकर बोर्ड चिंतित है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : getty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी से मुसलमानों को पलायन करने के लिए मजबूर करने की हो रही कोशिशों पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने चिंता जताई है। बोर्ड ने इसे अफसोसजनक बताया और ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन


बोर्ड के प्रवक्ता डॉ. कासिम रसूल इलियास ने बयान जारी कर कहा कि उत्तरकाशी के कस्बा पुरोला में मुस्लिमों पर जिहाद का आरोप लगाकर उनकी दुकानों और व्यवसायिक केंद्रों पर हमले किए जा रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल मुसलमानों को उत्तराखंड खाली करने की खुलेआम धमकी दे रहे हैं। पर अफसोस की बात है कि राज्य सरकार इनके खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय मुसलमानों पर ही अत्याचार कर रही है।

ये भी पढ़ें - फिर साथ आएंगे भाजपा और सुभासपा: पूर्वांचल के लिए अहम होगा गठजोड़, दो सीटों पर बन सकती है बात, अगले महीने एलान!
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ और नोएडा के स्मारक और पार्कों में प्रवेश महंगा, अब लगेगा 20 रुपये का टिकट
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विहिप और बजरंग दल को महापंचायत की अनुमति नहीं मिली लेकिन अशोभनीय टिप्पणी करने और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जबकि सुप्रीम कोर्ट ने हालिया फैसले में राज्य सरकारों को नफरती भाषणों और अराजक तत्वों पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर मुकदमा चलाने के निर्देश दे चुका है।

उन्होंने बताया कि बोर्ड एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स की जनहित याचिका पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने कहा है कि राज्य में कानून का राज बनाए रखना राज्य की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी शांतिप्रिय नागरिकों से राज्य में सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए आगे आने की अपील की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें