फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel-Hamas War: फलस्तीनियों पर क्रूरता का नतीजा है हमास-इजराइल युद्ध, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने दिया बयान

Thu, 12 Oct 2023 09:27 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने हमास की कार्रवाई का समर्थन किया है। बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी ने बयान जारी कर कहा कि हमास की मौजूदा  कार्रवाई  फलस्तीनी जनता के साथ किए जा रहे जुल्म और मस्जिद अल-अक्सा की बेहुरमती (अपमान) की स्वाभाविक प्रतिक्रिया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने हमास और इजराइल के बीच छिड़े युद्ध को फलस्तीनी जनता पर इजराइल की क्रूरता और विश्वसनीयता का नतीजा बताया है। बोर्ड ने युद्ध में बेगुनाहों के मारे जाने पर दुख जताया। बोर्ड ने इजराइल को जुल्म और अत्याचार के बल पर फलस्तीन की जमीन हड़पने वाला देश बताया।

विज्ञापन


बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी ने बयान जारी कर कहा कि हमास की मौजूदा  कार्रवाई  फलस्तीनी जनता के साथ किए जा रहे जुल्म और मस्जिद अल-अक्सा की बेहुरमती (अपमान) की स्वाभाविक प्रतिक्रिया है। इस प्रतिक्रिया को आतंकवाद कहना उत्पीड़न और जुल्म करने वालों को ताकत पहुंचाना और पीड़ितों के साथ अन्याय करना है।

ये भी पढ़ें - पैट कमिंस बोले चेन्नई से बेहतर होगा लखनऊ, डिकॉक ने कहा- पिच उनके लिए रहस्य
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पहली जीत की तलाश में कंगारू,नई पिच क्या गुल खिलाएगी देखना होगा दिलचस्प
विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि हकीकत यह है कि इजराइल एक जमीन हड़पने वाला राज्य है। मौलाना ने दुख जताते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की परंपरा को नजरअंदाज कर शोषितों के बजाय उत्पीड़न करने वालों का खुला समर्थन किया, जो देश के लिए बेहद शर्मनाक और दुखद है। उन्होंने इसका समाधान तत्काल युद्धविराम को बताया।

इजराइल-फलस्तीनी विवाद का बातचीत से हो हल
ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज ने इजराइल और फलस्तीन के बीच चल रहे युद्ध में आम नागरिकों के मारे जाने पर दुख जताया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष परवेज हनीफ ने कहा कि हम किसी भी प्रकार की हिंसा का समर्थन नहीं करते हैं। उन्होंने पूरे विवाद को बातचीत के जरिए हल करने की हिमायत की। उन्होंने कहा कि ये पूरा मामला अंतर्राष्ट्रीय स्तर का है, इसलिये भारत सरकार की जो भी रणनीति होगी, उनका संगठन उसका समर्थन करेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें