फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आयुर्वेदिक शोध और क्लिनिकल ट्रायल पर एआईआईए-सीमैप में बनेगी साझेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। आयुर्वेद आधारित चिकित्सा को वैज्ञानिक आधार देने के लिए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए), नई दिल्ली और सीएसआईआर-सीमैप, लखनऊ के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में दोनों संस्थानों ने संयुक्त अनुसंधान, आयुर्वेदिक उत्पादों के वैज्ञानिक प्रमाणीकरण और क्लिनिकल परीक्षणों पर सहयोग की रूपरेखा तय की।
विज्ञापन


इस सहयोग के तहत फैटी लिवर, गट-लिवर रोग और रूमेटॉइड आर्थराइटिस जैसी बीमारियों पर शोध किया जाएगा। साथ ही औषधीय पौधों के संरक्षण, छात्र विनिमय कार्यक्रम और आयुर्वेदिक गुणवत्ता मानकों के विकास पर भी काम होगा। बैठक में एआईआईए के निदेशक प्रो. वैद्य प्रदीप कुमार प्रजापति और सीएसआईआर-सीमैप के निदेशक डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी समेत कई वैज्ञानिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें