फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भविष्य की अनिवार्य जरूरत है एआई: अवनीश अवस्थी

विज्ञापन
आईआईएम लखनऊ का 42वां स्थापना दिवस समारोह। 
विज्ञापन
लखनऊ। बदलती दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) अब विकल्प नहीं, बल्कि भविष्य की अनिवार्य जरूरत बन चुका है। ऐसे में जो देश, राज्य, संस्थान और बच्चे एआई से दूरी बनाए रखेंगे, वे प्रतिस्पर्धा की दौड़ में पीछे छूट जाएंगे। यह बात मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने सोमवार को आईआईएम लखनऊ के 42वें स्थापना दिवस समारोह में कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एआई डाटा आधारित निर्णय लेने, सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने और नवाचार को गति देने में अहम भूमिका निभा रहा है। इसलिए शिक्षण संस्थानों, सरकार और उद्योग जगत को साझा रणनीति के साथ इस दिशा में काम करना होगा। उन्होंने एआई केंद्र स्थापित करने और इससे जुड़े शोध को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
स्थापना दिवस के अवसर पर ''एआई एंड डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन'' विषय पर विशेष चर्चा आयोजित की गई, जिसका संचालन प्रोफेसर अमित अग्रहरि ने किया। चर्चा में वर्ल्ड बैंक के अरुण शर्मा, बीसीजी इंडिया के सिद्धार्थ मादान और कंटेंटलेंस के शिवी मित्तल ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने कारोबार की रणनीति, नवाचार, गवर्नेंस, साइबर सुरक्षा और भविष्य के रोजगार पर एआई के प्रभाव को लेकर अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन


इससे पहले आईआईएम के डीन (इन्फ्रास्ट्रक्चर) सुशील कुमार ने कहा कि संस्थान के पूर्व छात्र आज देश-दुनिया में कारोबार और सार्वजनिक नीति के क्षेत्र में नेतृत्वकारी भूमिका निभा रहे हैं।
समारोह के दूसरे सत्र में ''गवर्नेंस'' विषय पर आयोजित पैनल चर्चा में राजीव बुधिराजा, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) राज शुक्ला, इंडियन रेलवे इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट के महानिदेशक रंजन प्रकाश ठाकुर, पूर्व आईएएस देवेश चतुर्वेदी और नैसकॉम के शिवेंद्र सिंह शामिल हुए। विशेषज्ञों ने डिजिटल गवर्नेंस, नैतिक नेतृत्व और तकनीक के दौर में उभर रही सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया।

समारोह में 11 से 18 जुलाई तक आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही संस्थान में 25 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले प्रोफेसर पंकज कुमार और संगीता को भी सम्मान प्रदान किया गया।

आईआईएम लखनऊ का 42वां स्थापना दिवस समारोह। 

आईआईएम लखनऊ का 42वां स्थापना दिवस समारोह। 

आईआईएम लखनऊ का 42वां स्थापना दिवस समारोह। 

आईआईएम लखनऊ का 42वां स्थापना दिवस समारोह। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें