फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एआई ग्रोक के जवाब ने डीआरएम को सांसत में डाला, दिनभर देते रहे जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन पर व्हीलचेयर के लिए शुल्क लिया जाता है... सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के एआई टूल ग्रोक के इस जवाब ने उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम को सांसत में डाल दिया। डीआरएम के सोशल मीडिया एकाउंट से दिनभर जवाब दिए गए कि व्हीलचेयर निशुल्क भी मिल रही है।
विज्ञापन

अमर उजाला में 22 जुलाई को खबर प्रकाशित हुई थी कि चारबाग स्टेशन पर खुले जनसुविधा केंद्र में व्हीलचेयर के लिए अब रुपये भी देने होंगे। हालांकि, खबर में ये भी जिक्र था कि प्लेटफॉर्म एक पर डीएसएस कार्यालय में निशुल्क व्हीलचेयर भी उपलब्ध है। यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और देशभर से कमेंट आने लगे।
शनिवार को संतोष भारतवंशी नामक एक्स यूजर ने ग्रोक से पूछा कि जरा पता करो कि भारत में कितने ऐसे रेलवे स्टेशन हैं, जहां व्हीलचेयर के लिए चार्ज लिया जाता है। इसके जवाब में ग्रोक ने बताया कि चारबाग रेलवे स्टेशन पर 23 जुलाई से प्रति व्हीलचेयर 50 रुपये शुल्क और सिक्योरिटी मनी के 500 रुपये लिए जाते हैं। यह भी बताया कि अन्य किसी स्टेशनों पर ऐसा चार्ज नहीं लिया जाता।
विज्ञापन

ग्रोक के इस जवाब से उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन के लिए मुश्किलें खड़ी हो गईं। यूजर ने ग्रोक के जवाब को एक्स पर पोस्ट कर दिया। उसके बाद तमाम यूजर्स ने इसे डीआरएम को टैग कर दिया, जिस पर कमेंट भी आने लगे। ऐसे में डीआरएम की ओर से दिनभर जवाब दिए गए। 48 से अधिक यूजर्स को दिए गए जवाब बताया गया कि व्हीलचेयर की सेवा निशुल्क भी है, जो डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट (डीएसएस) कार्यालय से लिया जा सकता है। इसे लेने के लिए यात्री को आधार देना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें