फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ विवि के छात्रों को मिलेगा एआई से ड्रोन तकनीक तक का प्रशिक्षण

विज्ञापन
समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के बाद कुलपति प्रो. जेपी सैनी, कुलसचिव भावना मिश्रा और प्रॉक्टर राके
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को उद्योग की जरूरत के अनुरूप तैयार करने के लिए हैदराबाद की स्किलडिजायर टेक्नोलॉजीज के साथ बुधवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया। इसके तहत विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों व शिक्षकों को कौशल विकास, उद्योग आधारित प्रशिक्षण और व्यावहारिक अनुभव के अवसर मिलेंगे।
एमओयू पर विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा और स्किलडिजायर टेक्नोलॉजीज के निदेशक श्रीकांत मुप्पल्ला ने हस्ताक्षर किए। यह पहल कुलपति प्रो. जेपी सैनी के मार्गदर्शन में और विश्वविद्यालय की स्वयं समन्वयक प्रो. किरण लता डंगवाल के समन्वय से संचालित होगी।
विज्ञापन

समझौते के तहत विद्यार्थियों को इंटर्नशिप, औद्योगिक प्रशिक्षण, तकनीकी कार्यशालाओं, हैकाथॉन, नवाचार प्रतियोगिताओं और प्रोजेक्ट आधारित अध्ययन के अवसर मिलेंगे। स्वयं प्लस के माध्यम से क्रेडिट ट्रांसफर कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डाटा साइंस, जनरेटिव एआई, साइबर सिक्योरिटी, क्लाउड कंप्यूटिंग, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, ड्रोन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी और डाटा एनालिटिक्स जैसे उभरते क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। विश्वविद्यालय के अनुसार, उद्योग के साथ इस सहयोग से विद्यार्थियों के व्यावहारिक कौशल और रोजगारपरक क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें