फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: विधान परिषद में मो. जासमीर अंसारी होंगे नेता प्रतिपक्ष, अखिलेश यादव ने लगाई मुहर

Wed, 23 Sep 2026 02:24 PM IST
Bhupendra Singh अजित बिसारिया, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी विधान परिषद में सपा के मो. जासमीर अंसारी नेता प्रतिपक्ष होंगे। अखिलेश यादव ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मो. जासमीर अंसारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी ने विधान परिषद में अपने नेतृत्व में बदलाव करते हुए जासमीर अंसारी को नया नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है। पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है।

विज्ञापन


जासमीर अंसारी वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे लाल बिहारी यादव की जगह लेंगे।

पार्टी के इस फैसले को आगामी राजनीतिक समीकरणों और सांगठनिक रणनीतिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। 

जासमीर अंसारी के मनोनयन से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। जल्द ही वह औपचारिक रूप से अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। जासमीर मूल रूप से सीतापुर के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें