फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर जेल में सपा सांसद आजम खां से मिले पूर्व मंत्री अहमद हसन

Sun, 01 Mar 2020 05:28 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
सीतापुर जेल में बंद आजम खां से मिलने पहुंचे अहमद हसन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सीतापुर जेल में बंद सांसद आजम खां से पूर्व मंत्री व समाजवादी पार्टी नेता अहमद हसन ने जेल में मुलाकात की। बता दें कि इसके पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी उनसे मिलने के लिए आ चुके हैं।

विज्ञापन


पेशी पर जाते वक्त आजम ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
पेशी के लिए रामपुर भेजे जाने के वक्त सीतापुर जेल से बाहर आए सपा सांसद आजम खां ने शनिवार को जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने मीडिया के सामने कहा कि जेल में बहुत अमानवीय बर्ताव किया गया। मेरे साथ आतंकियों की तरह व्यवहार किया गया। हालांकि जेल प्रशासन ने इन आरोपों को गलत ठहरा दिया।

जेल अधीक्षक डीसी मिश्रा ने कहा कि सीतापुर जेल की रेपुटेशन अच्छी है। सांसद के साथ अच्छा व्यवहार किया गया। जेल मैनुअल के अनुसार सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। यदि वह घर जैसी सुविधा चाहते हैं तो जेलों में उपलब्ध नहीं होंगी।
विज्ञापन


विधायक तजीन फात्मा के बारे मेें जेल अधीक्षक ने कहा कि उन्होंने बीमार होने की बात नहीं बताई। वहीं, सूत्र बताते हैं कि पुलिस की लापरवाही से सांसद व उनके परिवार को सुबह तय वक्त से करीब एक घंटे देर से पेशी के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें