फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: खरीफ गोष्ठी में उत्पादकता बढ़ाने पर जोर, किसानों ने भी पूछे सवाल

Thu, 09 Jun 2022 04:59 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने खरीफ उत्पादकता गोष्ठी को संबोधित किया और किसानों को आय बढ़ाने के लिए प्राकृतिक खेती अपनाने की सलाह दी।
विज्ञापन
गोष्ठी को संबोधित करते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के कृषि भवन में हुई राज्य स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी 2022 में फसलों की उत्पादकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस मौके पर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि हमें प्राकृतिक खेती की ओर जाना होगा।

विज्ञापन


कुछ किसान सामान्य उत्पादन से तीन-चार गुना तक उत्पादन कर रहे हैं और अपनी आय बढ़ा रहे हैं। हमें उनसे सीखना होगा। इस मौके पर राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने भी अपने विचार व्यक्त किए साथ ही किसानों के सुझाव भी मांगे।

किसानों ने भी विभिन्न समस्याएं उठाई। पद्मश्री किसान रामशरण वर्मा व श्याम जी गुप्ता ने बताया कि किस तरह फसलों का उत्पादन बढ़ाया जा सकता है। क्लस्टर बनाकर खेती करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


उद्यान विभाग मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि हर ब्लाक में एक मॉडल गांव बनाया जाए जहां औषधीय, फूलों की, फलों व सभी तरह की खेती हो। गोष्ठी में प्रदेश भर से आए किसान शामिल रहे। इसके बाद अब मंडल स्तर पर गोष्ठियों का आयोजन होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें