फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन में योगी के मंत्री: अचानक पहुंचे कृषि भवन, नदारद अफसरों का कटेगा वेतन

Mon, 10 Apr 2017 08:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कृष‌ि भवन में न‌िरीक्षण के दौरान मंत्री एसपी शाही
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री स‌हित उनके मंत्री भी एक्शन में हैं। कृषि मंत्री ने कृषि भवन का औचक निरीक्षण किया तो कई अधिकारी और कर्मचारी वहां से नदारद थे।
विज्ञापन


नाराज मंत्री ने गैरमौजूद अफसरों को सजा दी। जानकारी के मुताबिक कृषि मंत्री एसपी शाही सोमवार सुबह औचक निरीक्षण पर कृषि भवन पहुंचे। उन्हें वहां कुछ कर्मचारी मिले लेकिन अफसर नदारद थे।

नाराज मंत्री ने लापरवाही को देखते हुए वहां मौजूद कर्मचारियों को फटकारा और कृषि भवन में ताला जड़वा दिया। जानकारी के मुताबिक उन्होंने गैर मौजूद अफसरों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


बता दें क‌ि योगी सरकार बनने के बाद प्रदेश के लापरवाह अधिकारियों पर लगाम कसने की कवायद जारी है। सीएम बनने के बाद पहली बार एनेक्सी पहुंचे योगी ने दफ्तरों में पान और गुटखे की पीक देखकर काफी नाराजगी जताई थी। इसके बाद ही सरकारी दफ्तरों में गुटखा और पान खाने पर रोक लगा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें