योगी सरकार ने आलमबाग की सर्किल ऑफिसर अमिता सिंह को पद से हटा दिया है। बता दें कि अमिता सिंह यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति केस की जांच कर रही थीं।
मीनाक्षी गुप्ता को अमिता सिंह की जगह नया सर्किल ऑफिसर नियुक्त किया गया है।
Lucknow: Circle Officer,Alambagh Amita Singh, investigating Gayatri Prajapati case removed from post.Meenakshi Gupta appointed as the new CO
— ANI UP (@ANINewsUP) April 10, 2017
गौरतलब है कि यूपी सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति पर एक महिला ने रेप के आरोप लगाए थे।
यूपी के चुनावों के दौरान गायत्री पर आरोप को बीजेपी ने बड़ा मुद्दा बनाया था। खुद प्रधानमंत्री मोदी चुनावी रैलियों के मंच से गायत्री के बहाने सपा सरकार पर निशाना साधते दिखे।
योगी सरकार ने अब अधिकारी को ही पद से हटा दिया है।