श्री अग्रवाल सभा लखनऊ की ओर से चल रहे महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का आखिरी दिन खेल और प्रतियोगिताओं के नाम रहा।
बृहस्पतिवार सुबह अग्रवाल शिक्षा संस्थान मोतीनगर में हुए कार्यक्रमों में खेल प्रतियोगितायें हुई। दोपहर में यहां महिलाओं की तमाम प्रतियोगिताओं में समाज की महिलाओं ने बाजी मारी।
सुबह हवन पूजन के बाद समाज के लोगों ने क्रिकेट मैच खेला। श्यामा बंसल मेमोरियल खेलकूद प्रतियोगिता में अग्रवाल शिक्षा संस्थान और श्री अग्रवाल सभा के बीच हुए क्रिकेट मैच में अग्रवाल शिक्षा संस्थान विजेता रहा।
बालिकाओं व महिलाओं की रंगोली, टिफिन स्नैक्स, केश सज्जा तथा मारवाड़ी कोलाज प्रतियोगिता हुई, जिसमें रंगोली में प्रगति मित्तल प्रथम, निधि अग्रवाल व कविता अग्रवाल द्वितीय व श्रेया अग्रवाल ने तृतीय स्थान पाया।
टिफिन स्नैक्स में मीना गोयल प्रथम, स्वेता अग्रवाल, द्वितीय, निशा अग्रवाल, तृतीय श्वेता गोयल रहीं। केश सज्जा प्रतियोगिता में खुशबू अग्रवाल, कीर्ति अग्रवाल, रूपा अग्रवाल, कोलाज में पूजा अग्रवाल, नंदिनी अग्रवाल, राधिका अग्रवाल न बाजी मारी।
संयोजक भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी सभा की ओर से दिए गए। उतरेठिया मे अग्रवाल सभा दक्षिण की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने द्वारा अग्र सेवा दर्पण पुस्तक का विमोचन किया। बच्चों ने डांस की प्रस्तुतियां दी।
गाजे-बाजे से निकली शोभा यात्रा
अग्रवाल समाज की ओर से भी जयंती पर आयोजन हुए। सुबह चौक के अग्रसेन इंटर कॉलेज में झंडारोहण, हवन-पूजन में सैकड़ों ने शिरकत की।
उसके बाद शाम को यहां लीला ग्राउंड चौक से शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शाह गंगा प्रसाद धर्मशाला पहुंची। शोभायात्रा में समाज के गौरवों का बखान हुआ।
उधर, महाराजा अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर महाराजा अग्रसेन सभा राजाजीपुरम् ने भी धूमधाम से जयंती मनाई। इस मौके पर बच्चों, युवाओं और महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई।
बच्चों ने फैंसी ड्रेस, टाफी दौड़, क्राफ्ट प्रतियोगिता, युवतियों के लिए फेस पेंटिंग, नृत्य और सलाद सज्जा जैसी प्रतियोगिताएं हुई।
समारोह में बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों और 75 वर्ष से अधिक आयु वाले वृद्ध जनों को सम्मानित भी किया गया। इससे पहले सुबह सभा के पदाधिकारियों अनिल अग्रवाल, पुष्पलता अग्रवाल समेत तमाम ने सुबह हवन-पूजन किया।