फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री ने दलाल दबोचे, पुलिस ने छोड़े

Sun, 05 Jan 2014 09:22 AM IST
नरेश शर्मा, अमर उजाला /लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अजब विडंबना है कि मंत्री औचक निरीक्षण कर दलाल को पकड़ते हैं और पुलिस उनको छोड़ देती है। आखिर क्यों?
विज्ञापन


इस बारे में जब संबंधित थानाध्यक्ष से पूछा जाता है तो वे इस बात को संज्ञान में न होने की बात कहते हैं।

दरअसल परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने शनिवार को आरटीओ कार्यालय में तीन दलालों को पकड़ लिया।

उन्होंने दलालों को पुलिस के हवाले कर दिया। ये दलाल आवेदकों से पैसा लेकर क्लर्कों से सांठगांठ करके ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते हुए पकड़े गए थे।

पुलिस ने मंत्री की कार्रवाई पर भी पानी फेर दिया। मंत्री के जाते ही इन दलालों को पुलिस ने छोड़ दिया। आरटीओ

कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री ने दलालों से साठगांठ कर लाइसेंस बनवाने वाले क्लर्कों के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए।

कानपुर रोड के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में मंत्री ने लाव-लश्कर के साथ में दोपहर 1:45 बजे दस्तक दी।

दफ्तर में दाखिल होते ही मंत्री ने तीन लोगों को दलाल मानते हुए उनके हाथ से फॉर्म छीन लिए और उनको स्कॉट के हवाले कर दिया।

बाद में मंत्री ने तीनों को चौकी प्रभारी के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने इनको पूछताछ के बाद छोड़ दिया। मंत्री ने उन काउंटर लिपिकों के खिलाफ भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया, जिनके पास कथित दलाल खड़े थे।

मंत्री ने प्रतिसार निरीक्षण को दलालों के प्रवेश पर प्रतिबंधित करने का निर्देश दिया और कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में आवेदकों को परेशान न किया जाए। अगले निरीक्षण में दलाल पकड़े तो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


दूसरी तरफ सरोजनीनगर के थानाध्यक्ष रामनरेश यादव ने बताया कि मंत्री के द्वारा दलाल पकड़ कर पुलिस को सौंपे जाने का प्रकरण मेरे संज्ञान में नहीं है।

भवन सामग्री का नमूना सील
परिवहन मंत्री घटिया निर्माण कार्य की गुणवत्ता को परखने के लिए आरटीओ कार्यालय पहुंचे थे।उन्होंने कहा कि घटिया निर्माण कार्य में, जिसकी संलिप्तता पाई जाएगी उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


उन्होंने समाज कल्याण निर्माण निगम के द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य इस्तेमाल हो रही सामग्री ईंट और मसाला (सीमेंट, मौरंग, बालू) का नमूना सील करने के बाद घटिया कार्य की सक्षम एजेंसी से जांच कराने के निर्देश दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें