फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: किसानों की चेतावनी के बाद सतर्क हुईं खुफिया एजेंसियां, आंदोलन में नहीं ले जा पाएंगे ट्रैक्टर

Tue, 05 Jan 2021 10:25 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
ट्रैक्टर (फाइल फोटो) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानून के विरोध में चल रहा किसान आंदोलन बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली में किसानों और सरकार के बीच आठवें दौर की बातचीत बेनतीजा रहने के बाद किसान आंदोलन तेज होने की आशंका है। किसानों की चेतावनी के बाद अब प्रदेश में भी खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई है। 

विज्ञापन


किसानों द्वारा छह जनवरी को प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली को देखते हुए भी सतर्कता बरती जा रही है। ऐसे किसानों को चिन्हित किया जा रहा है जिनके पास ट्रैक्टर हैं। इन ट्रैक्टरों का इस्तेमाल आंदोलन में न होने पाए इसे लेकर निगरानी भी बढ़ा दी गई है। 

संवेदनशीलता को देखते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश खासकर मेरठ और बरेली जोन के जिलों में भी अतिरिक्त सावधानी और सतर्कता बरती जा रही है। 17 जिलों में डीआईजी या उससे ऊपर के अधिकारियों को भेजने के बाद ऐसे किसानों पर निगाह रखी जा रही है जो आंदोलन को लेकर मुखर हैं। ऐसे में उन संगठनों पर भी नजर है जो इस आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें