फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिप्स लेने गई बच्ची से 71 साल के दरिंदे ने की रेप की कोशिश

Fri, 01 Apr 2016 11:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोग - फोटो : Demo
विज्ञापन
लखनऊ के गाजीपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम दुकान पर चिप्स का पैकेट लेने आई छठी क्लास की छात्रा से 71 साल के व्यक्ति ने दरिंदगी करने की कोशिश की। वह मुंह दबाकर छात्रा को दुकान के अंदर खींच ले गया। 
विज्ञापन


जहां उसके कपड़े फाड़कर रेप की कोशिश की। चीख-पुकार सुनकर लोग दौड़े और दरिंदे को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, गाजीपुर निवासी पेंटिंग का काम करने वाले की बेटी (11) निजी स्कूल में कक्षा 6 की छात्रा है। बृहस्पतिवार शाम छात्रा पड़ोस की परचून की दुकान पर चिप्स का पैकेट लेने गई थी। 

इसी दौरान दरिंदे दुकानदार ने छात्रा को दुकान के अंदर चिप्स का पैकेट लेने के लिए बुलाया। छात्रा चिप्स का पैकेट ले रही थी तभी दुकानदार ने उसे दबोच लिया और दुकान के पिछले हिस्से में ले गया। 
विज्ञापन


जहां छात्रा के कपड़े फाड़ दिए और रेप की कोशिश की। इससे घबराई छात्रा रोने लगी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो दरिंदे ने उसे छोड़ दिया। सहमी छात्रा रोते हुए घर पहुंची और आपबीती बताई। 

घटना से आक्रोशित लोगों ने दरिंदे की जमकर धुनाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले आई। वहीं दुकानदार को छुड़ाने की पैरवी करने के लिए सपा की झंडा लगी लग्जरी गाड़ियों से कई नेता पहुंचे। पुलिस ने पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। मासूम को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

घंटे भर कमरे के कोने में दुबकी रही छात्रा

सहमी रही छात्रा - फोटो : Demo
हैवानियत का मंजर देख छात्रा सहम गई थी। वह रोते-बिलखते घर पहुंची और सहमी बैठी रही। परिवारीजन उसे ढांढस बंधाने में जुटे रहे। करीब एक घंटे बाद दरिंदे के पुलिस के चंगुल में होने के बाद वह कमरे से बाहर निकली और थाने पहुंची। थाने में दरिंदे को देखकर छात्रा अपनी मां से चिपककर रोने लगी।

घटना से आक्रोशित परिजनों व मुहल्ले वालों में दरिंदे के प्रति काफी आक्रोश था। लोगों ने दरिंदे की दुकान पर पथराव भी किया। हालांकि पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। लोगों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी कार्रवाई सजा दिलाने की मांग की।  

मासूम छात्रा उस दुकानदार को अपने बाबा की तरह मानती थी। मुहल्ले वाले उसे अब्बू कहते थे। छात्रा भी उसे अब्बू कहकर पुकारती थी। स्कूल से लौटने बाद कई बार अपने दोस्तों की बातें सुनाने दुकान पर पहुंच जाती थी। 

बुजुर्ग की उम्र को देखते हुए घरवालों को भी कभी उस पर शक नहीं हुआ। अचानक इस हैवानियत का पता परिवारीजनों को लगा तो उनका भी खून खौल उठा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें