फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखें क्या हुआ जब 16 साल की लड़की से शादी करने पहुंचा अधेड़

Tue, 17 Jan 2017 02:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
मोहनलालगंज में सोमवार दोपहर अपने से तीन गुना छोटी उम्र की किशोरी से ब्याह रचा रहे रंगरेज का काम करने वाले अधेड़ नवीन को पुलिस ने दबोच लिया। किशोरी के पिता मजदूर हैं और उन्होंने गरीबी के चलते ही बेटी को अधेड़ के सुपुर्द करने का फैसला किया था।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि नवीन के खिलाफ किसी ने शिकायत नहीं की है। अगर मंगलवार सुबह तक कोई शिकायत नहीं आएगी तो पुलिस की तरफ से रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

पुलिस ने बताया कि कस्बा के एक मंदिर में सोमवार दोपहर किशोरी और नवीन की शादी की तैयारियां चल रही थीं। बेमेल जोड़ी देखकर किसी ग्रामीण ने पुलिस को बाल विवाह की सूचना दे दी।

पुलिस ने शादी रुकवाकर मोहनलालगंज के मऊ गांव निवासी नवीन को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने बताया कि शादी किशोरी और उसके परिवारीजनों की सहमति से हो रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने किशोरी की उम्र के बारे में पूछताछ करते हुए कोई पहचानपत्र मांगा। इस पर परिवारीजनों ने आधार कार्ड दिखाया जिसमें किशोरी की उम्र 16 साल लिखी थी। नवीन उससे उम्र में करीब तीन गुना बड़ा है।

पुलिस ने नवीन को हिरासत में लेकर कोतवाली भिजवा दिया जबकि किशोरी को उसके परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इंस्पेक्टर ने किशोरी के पिता को उसके बालिग होने के बाद ही शादी कराने की चेतावनी दी। उधर, शादी रोकने की खबर सुनते ही मंदिर परिसर में ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें