फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बदलेगी प्रवक्ता बनने की उम्र, हो सकता है नियमावली में संशोधन

Tue, 10 May 2016 12:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
टीचर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राज्य सरकार ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता पद पर नियुक्ति के लिए मौजूदा नियमावली में संशोधन करने का फैसला किया है। प्रवक्ता बनने के लिए अधिकतम उम्र बढ़ाकर 40 साल की जा रही है।
विज्ञापन


प्रस्तावित नियमावली में अपर शिक्षा निदेशक को नियुक्ति प्राधिकारी बनाया गया है। इस नियमावली को बुधवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में मंजूरी मिल सकती है। 
प्रदेश में प्रवक्ताओं की नियुक्ति और सहायक अध्यापक से प्रवक्ता पद पर पदोन्नति के लिए 1992 में बनी नियमावली लागू है। 

अब तक प्रवक्ता पद पर नियुक्ति के लिए अधिकतम उम्र 32 वर्ष है। इसे बढ़ाकर 40 साल करने का प्रस्ताव है। बता दें कि इस समय राजकीय स्कूलों में प्रवक्ताओं के करीब ढाई हजार पद खाली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी नियमावली से आ रही थी दिक्कतें

- फोटो : demo pic
सूत्रों के मुताबिक, पुरानी नियमावली के चलते नई नियुक्तियों के अलावा पदोन्नति से पद भरने में भी दिक्कतें आ रही थीं। प्रस्तावित संशोधन में पदोन्नति संबंधी नियम भी स्पष्ट कर दिए गए हैं। इससे खाली पदों को जल्द भरने का रास्ता साफ हो जाएगा।

1992 की नियमावली में पर्वतीय और मैदानी संवर्गों की व्यवस्था है। तब यूपी से उत्तराखंड अलग नहीं हुआ था। उत्तराखंड अलग राज्य बन जाने से अब इसकी जरूरत नहीं रह गई है। इसलिए संशोधित नियमावली में पर्वतीय और मैदानी शब्दों को हटा दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें