फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर लखनऊ में बिका 30 किलो सोना

Tue, 10 May 2016 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अक्षय तृतीया पर खरीदारी करती ‌महिलाएं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अक्षय तृतीया पर सोमवार को 30 किलो सोने के गहने बिक गए। सराफा बाजार का आकर्षण चुराया 13 लाख रुपये के हीरों के हार ने। हालांकि शाम होते-होते बुलियन (ठोस) सोने का अभाव होने के कारण बाजार की रौनक भी फीकी हो गई।
विज्ञापन


अक्षय तृतीया पर बुलियन कारोबार के बजाय फुटकर बिक्री ही हुई। चौक में सबसे महंगा 13 लाख रुपये कीमत का हीरे का सेट बिका। कारोबारियों का दावा कि इस मौके पर 30 किलो सोने के गहने बिके जो पिछले साल से 18 किलो कम हैं।

यानी साल 2015 में अक्षय तृतीया पर 13 करोड़ का कारोबार हुआ था, जो इस साल घटकर 9 करोड़ रह गया।
विज्ञापन

इस रेट पर बिका सोना-चांदी

- फोटो : amar ujala
लखनऊ सराफा एसोसिएशन के संरक्षक कैलाश चंद्र जैन बताते कि चौक, अमीनाबाद, आलमबाग, महानगर, भूतनाथ, हजरतगंज में सुबह 10 बजे शोरूम खुलते ही ग्राहकों का आना शुरू हो गया था।

कारोबारियों ने बताया कि बुलियन सोना न होने के कारण जो निवेशक निराश हुए जिससे कारोबार कम हुआ। अक्षय तृतीय पर पहली बार 110 किलो चांदी के गहने भी बिके।

इस रेट पर बिका सोना-चांदी
सोना 24 कैरेट--30,300 प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट--29,800 प्रति 10 ग्राम
चांदी--41,500 प्रति किलो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें