फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दोपहर वाली नीलांचल ट्रेन मध्यरात्रि में पहुंची

Mon, 29 Jan 2024 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कोहरे ने ट्रेनों की समय सारिणी बिगाड़ दी है। ट्रेनों की लेटलतीफी बहुत ज्यादा बढ़ गई है। नीलांचल एक्सप्रेस की लेटलतीफी इस कदर बढ़ी कि दोपहर की जगह मध्यरात्रि में आई। अर्चना एक्सप्रेस समेत कई गाड़ियां भी काफी विलंब से आईं। इससे यात्रियों को ट्रेनों के इंतजार में परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


शनिवार को दोपहर में पुरी से आनंद विहार जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस साढ़े बारह घंटे विलंब से आने के कारण मध्यरात्रि के बाद पहुंची। कुछ ऐसा ही हाल पटना से जम्मू तवी जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस का रहा, जो पांच घंटे विलंब से रात में पहुंची। देर रात प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस एक घंटे और कानपुर से प्रतापगढ़ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे विलंब से पहुंची।
रविवार को लखनऊ-प्रयागराज स्पेशल साढ़े तीन घंटे, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल दो घंटे, सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस व हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल पौने दो घंटे विलंब से आई। देहरादून से बनारस जाने वाली जनता मेल डेढ़ घंटे, प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली गंगा गोमती एक्सप्रेस व सिंगरौली से टनकपुर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस एक घंटे, प्रतापगढ़ से कानपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस, लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस व लखनऊ से वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे से ज्यादा विलंब से आने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन का कहना है कि कोहरे की वजह से ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ी है। लंबी दूरी की ट्रेनें ज्यादा प्रभावित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें