फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ओवरब्रिज पर बेकाबू वाहन ने युवक को रौंदा

Mon, 29 Jan 2024 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर बछरावां कस्बा स्थित ओवरब्रिज पर बेकाबू वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोहरे का फायदा उठाते हुए चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन


लखनऊ जिले के बलदेव बिहार थाना तेलीबाग निवासी अभिमन्यु कुमार (25) पुत्र अमित कुमार तथा ठाकुरगंज हाता सूरज सिंह लखनऊ निवासी प्रिंस गुप्ता (27) पुत्र अजयशंकर गुप्ता देर रात करीब 11 बजे बछरावां से काम निपटाने के बाद बाइक से लखनऊ जा रहे थे। ओवरब्रिज पर किसी वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची एनएचआई एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां अभिमन्यु को मृत घोषित कर दिया गया। प्रिंस गुप्ता को जिला अस्पताल रेफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अभिमन्यु हेलमेट नहीं लगाए था। जानकारी के अनुसार दोनों युवक बछरावां अपने किसी दोस्त से मिलने शनिवार शाम चार बजे लखनऊ से आए हुए थे।
विज्ञापन

इसके बाद घर जा रहे थे। अभिमन्यु कुमार वकालत की पढ़ाई लखनऊ में करता था। उधर, कोतवाली प्रभारी विजेंद्र शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा। हादसा किस वाहन से हुआ, इस बारे में पता लगाया जा रहा है।

सड़क हादसों में तीन घायल
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में तीन लोग घायल हुए। शनिवार देर रात पहला हादसा रेलवे स्टेशन के करीब स्थित ओवरब्रिज पर हुआ। बेकाबू कार ने बाइक सवार अनमोल सोनी पुत्र शंकर सोनी निवासी लालगंज रोड बछरावां को टक्कर मार दी। अनमोल को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। अनमोल हेलमेट लगाए था। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया।
दूसरा हादसा बांदा-बहराइच हाईवे पर शारदा नहर के पास हुआ। दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इसमें शिवगढ़ थाना क्षेत्र के कोइली खेड़ा निवासी महेश कुमार तथा दूसरी बाइक पर सवार अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों घायल हेलमेट लगाए हुए थे। कोतवाली विजेंद्र शर्मा ने बताया कि घायलों को सीएचसी भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें