सुसाइड नोट लिखकर छात्रा ने गोमती में लगाई छलांग
- गौतमपल्ली स्थित 1090 चौराहे की घटना
लखनऊ। 1090 चौराहे के पास बीकॉम की छात्रा ने शनिवार शाम गोमती नदी में छलांग लगा दी। लोगों की सूचना पर गौतमपल्ली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को युवती की तलाश में लगाया पर कुछ पता नहीं चल सका।
एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि दुबग्गा के लालबाग की रहने वाले 19 वर्षीय युवती नवयुग महाविद्यालय में बीकॉम की छात्रा है। शनिवार सुबह वह घर से कॉलेज पेपर देने निकली थी। शाम 6:30 बजे 1090 चौराहे के पास बने पुल पर पहुंची। पुल पर बैग रखा और नदी में कूद गई।
एसीपी ने बताया कि बैग से सुसाइड नोट मिला है। इसमें छात्रा ने लिखा था िक उसका पेपर अच्छा नहीं हुआ है। इसके चलते वह फेल हो जाएगी। इससे पहले वह कभी फेल नहीं हुई है। इस टैग के साथ वह जीना नहीं चाहती है। सूचना पर परिजन भी घटनास्थल पहुंच गए थे।