मकामेश्वर मंदिर में हरियाली तीज की पूजा करती महिलाएं।
लखनऊ। महिलाओं ने बुधवार को घरों में हरितालिका तीज का व्रत रखकर भगवान शिव और पार्वती की पूजा कर अखंड सौभाग्यवती का वरदान मांगा। वहीं युवतियों ने भी व्रत रखकर योग्य वर का वरदान मांगा। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाने वाला पर्व हरितालिका तीज श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
इस बार चंद्रमा हस्त नक्षत्र कन्या राशि में और चंद्र मंगल के लक्ष्मी योग के बीच हरितालिका पर्व पर घरों में शिव-पार्वती का पूजन किया गया। इस दौरान युवतियों और महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा और शिव-पार्वती का विधिवत पूजन किया। माता पार्वती को सुहाग का जोड़ा और शृंगार की वस्तुएं अर्पित की गईं। इस दौरान महिलाओं ने शाम को प्रदोषकाल में शिव-पार्वती की पूजा कर हरितालिका तीज की व्रत कथा भी सुनी।
मकामेश्वर मंदिर में हरियाली तीज की पूजा करती महिलाएं।
मकामेश्वर मंदिर में हरियाली तीज की पूजा करती महिलाएं।
मकामेश्वर मंदिर में हरियाली तीज की पूजा करती महिलाएं।